by Dekho Info
28 April, 2025
0 Comment
8 Views
Major Organs Of The United Nations || संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग (Major Organs Of The United Nations )
महासभा (General Assembly)
- यह संयुक्त राष्ट्र संघ की व्यवस्थापिका सभा है| इसमे सभी सदस्य राष्ट्रों के प्रतिनिधि सम्मिलित है |
- प्रत्येक सदस्य राष्ट्र इसमे अधिकतम पाँच प्रतिनिधि भेज सकता है किन्तु प्रत्येक सदस्य राष्ट्र को एक ही वोट देने का अधिकार होता है |
- महासभा शान्ति, नि:शस्त्रीकरण, आर्थिक विकास, परमाणु शक्ति का शान्तिमय उपयोग, सामाजिक प्रगति, मानवीय अधिकार इत्यादी सभी विषयों पर विचार कर सकती है |
- इसकी बैठक वर्ष में एक बार अवश्य होती है किन्तु सुरक्षा परिषद् के आहान पर इसकी आपात बैठक कभी भी बुलाई जा सकती है|
- महासभा के प्रतिनिधियों द्वारा एक वर्ष के लिए इसके अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव होता है |
- सुरक्षा परिषद् के 10 अस्थायी सदस्यों का चुनाव महासभा द्वारा ही किया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र संघ का बजट भी महासभा द्वारा पारित किया जाता है और इसी में प्रत्येक सदस्य के योगदान का निर्णय होता है।
- सुरक्षा परिषद् सहित सभी विशेष समितियों के प्रतिवेदन आम सभा के विचार के लिए रखे जाते हैं। मुख्य मुद्दों का निर्णय दो-तिहाई मतों की स्वीकृति से और शेष सामान्य बहुमत से स्वीकृत किए जाते हैं।
- महासभा सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों, आर्थिक तथा सामाजिक परिषद् के सदस्यों और न्यासी परिषद् के निर्वाचित सदस्यों को चुनती है।
- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के सदस्यों को महासभा और सुरक्षा परिषद् संयुक्त रूप से चुनती है।
सुरक्षा परिषद् (Security Council)
- यह संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यपालिका है।
- इसके पाँच स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य हैं। अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन सुरक्षा परिषद् के स्थाई सदस्य हैं। अस्थायी सदस्यों को महासभा द्वारा दो वर्ष के लिए सदस्य राष्ट्रों में से चुना जाता है। अस्थायी सदस्यों का क्षेत्रीय वितरण निम्न प्रकार है-अफ्रीकी एशियाई - 5 पश्चिमी यूरोप एवं अन्य - 2 लैटिन अमेरिका पूर्वी यूरोप - 2 - - 1 महत्त्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने के लिए नौ मतों की आवश्यकता पड़ती है बशर्ते पाँच स्थायी सदस्यों में से किसी का भी निषेधात्मक मत न हो ।
अधिकार और कार्य
- सुरक्षा परिषद महासभा के साथ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायधिशो को चुनती है |
- यह नये सदस्यों के प्रवेश, पुराने सदस्यों के निष्कासन या निलम्बन और महासचिव की नियुक्ति की सिफारिश करती है |
- सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्रसंघ के उद्देश्यों एवं सिद्दांतो के अनुकूल अंतर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा को बनाये रखने का प्रयास करती है |
सुरक्षा परिषद में वीटो
- वीटो का अर्थ है निषेधात्मक वोट | सुरक्षा परिषद के प्रत्येक स्थायी सदस्य को निषेधात्मक मत प्राप्त है |
- किसी भी स्थायी सदस्य के द्वारा इसका प्रयोग करने पर कोई भी प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो सकता |
- सुरक्षा परिषद् सम्पूर्ण वर्ष अधिवेशन की स्थिति में रहती है |
- अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों के क्रम से सभी देश एक एक माह के लिए सुरक्षा परिषद् की अध्यक्षता करते |
आर्थिक और सामाजिक परिषद्
- इसमे 54 सदस्य होते है जो महासभा द्वारा 3 वर्ष के लिये चुने जाते है |
- वह आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा मानवतावादी समस्याओं के लिए किये गए कार्यो की सूचना महासभा को देती है |
न्यासी परिषद्
- इसमे 14 सदस्य होते है |
- सात राष्ट्र वे है जो न्यासी परिषद् के अन्तर्गत आये देशो के शासन उत्तरदायित्व सम्भाल रहे है और सात ऐसे देश होते है जिन पर ये उत्तदायित्व नही होते है |
- इसका प्रमुख कार्य प्रत्येक सदस्य देश की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक उन्नति करना तथा उन्हें विकास की दिशा दिखाना है |
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रधान न्यायिक अंग है इसमे 15 न्यायाधीश होते है जिनका निर्वाचन 9 वर्ष की अवधि के लिए महासभा और सुरक्षा परिषद् के सदस्य करते है |- किसी भी सदस्य राष्ट्र से दो न्यायाधीश चुने जाते है |
- यदि सदस्य राष्ट्र कोई प्रतिवाद न्यायालय के समक्ष निर्णय के लिए सौंपता है तो इसके निर्णय को उसे मानना पड़ता है |
- महासभा और सुरक्षा परिषद्कानूनी प्रश्नों पर इससे परामर्श ले सकती है |
- सभी विवादों का फैसला न्यायाधीशो के बहुमत के आधार पर होता है बराबर मत पर अध्यक्ष का मत लिया जाता है
सचिवालय
- संयुक्त राष्ट्र संघ के नित्य प्रतिदिन के कार्यो को करने के लिए एक सचिवालय है जिसमे लगभग 10,000 कर्मचारी कार्य करते है |
- इसका सबसे बड़ा अधिकार महासचिव होता है
- महासचिव की नियुक्ति सुरक्षा के अभिप्रस्ताव पर महासभा द्वारा 5 वर्ष के लिए होती है |
comment 0